28 फरवरी को, ईरान पर अमरीकी-इस्राइली हमले की शुरुआत होने के कुछ ही घंटों के भीतर, दक्षिणी ईरान के मीनाब शहर में स्थित बच्चियों के एक प्राथमिक विद्यालय को एक मिसाइल ने ध्वस्त कर दिया। इस नृशंस हमले में 170 लोग मारे गए जिनमें अधिक संख्या बच्चियों की थी। अमरीका और इस्राइल, दोनों के इस हमले से पल्ला झाड़ने के बावजूद यह साबित हो चुका है कि यह निशाना साधकर किया गया हमला था जिसमें अमरीकी टॉमहॉक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। इस भयावह क्रूरता पर कविताएँ लिखी गई हैं और लिखी जा रही हैं। पवन करण ने रायटर्स की उस तस्वीर को देखकर कविता लिखी है जिसमें बच्चियों को दफ़न करने के लिए खोदी गई कब्रें दिखाई गई हैं। राकेश वत्स की कविता, जो मूलतः अंग्रेजी में है और उन्हीं के द्वारा हिंदी में पुनर्रचित है, उस एयर फोर्स पायलट को संबोधित है जिसने मिसाइल हमले को अंजाम दिया।
कब्रों में
पवन करण
एक-दूसरे से सटीं अपनीं कब्रों में
हमने एक-दूसरे के हाथ थाम लिए हैं
कब्र में करना ही क्या था हमें
भीतर-भीतर अपने-अपने हाथ से
एक-दूसरे की ओर की थोड़ी
उस मिट्टी को ही तो कुरेदना था
जिसकी आँख अपनी गोद में
पाकर हमें पहले ही नम हो गई थी
हाथ-दर-हाथ एक-दूसरे का
हाल जान रहीं हमें अपने मरने का
कोई अफ़सोस नहीं हैं
एक-दूसरे का हाथ पकड़े हम
किसी दिन एक साथ मिट्टी की गोद से उड़ेंगीं
और माँओं की कोख में बस जायेंगीं
हम ईरान में सबसे कहना चाहती हैं-
जिस तरह अपने हाथों में
हमने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है
आप भी एक-दूसरे के हाथों में
अपने हाथों को कसे रहना।
फरवरी की एक सुबह
राकेश वत्स
फरवरी की एक आम सुबह थी
हवा में ठंडक थी
माँएँ अपनी बेटियों के लिए जल्दी-जल्दी नाश्ता तैयार कर रही थीं,
उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म पहना रही थीं,
उनका होमवर्क चेक कर रही थीं,
कि कहीं उन्हें क्लास में डाँट न पड़े।
फिर उन्हें जाते हुए देख रही थीं,
कंधों पर बैग लटकाए हुए।
माँएँ ऐसा हर दिन करती हैं।
उनकी बेटियाँ, जो अभी नाजुक हैं,
देवदार के पेड़ों की तरह लंबी होंगी।
लड़कियाँ तेज़ी से बड़ी होती हैं—
वे ही हैं
जो ज़िंदगी, इंसानियत, सभ्यता को आगे बढ़ाती हैं।
क्या तुम्हें पता था ,
जब तुम 35,000 फीट की ऊँचाई से
निशाना साधते हुए बटन दबाने की तैयारी कर रहे थे
कि शायद तुम्हारी अपनी बेटी नीचे स्कूल के लिए तैयार हो रही हो,
बेटा अभी भी सो रहा हो,
तुम्हारी गर्भवती पत्नी नाश्ता बना रही हो,
तुम्हारे माता-पिता कॉफ़ी पी रहे हों और अख़बार पढ़ रहे हों?
तुम ईरान के आकाश में पहुँचे
निशाना : ईरान के मनाबी शहर में छोटी लड़कियों का एक स्कूल
एक पल में तुमने 165 लड़कियों और उनके अध्यापकों को मार डाला—
जैसा तुम से पहले, तुम्हारे ही जैसे किसी जाँबाज़ ने हिरोशिमा और नागासाकी में ,
चलती फिरती ज़िंदगियों को कब्रिस्तान बना कर किया था।
दोनों सुबह-सुबह हुए,
जब लोग काम पर होते हैं और बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे होते हैं ।
ईरान के मनाबी में, हँसी के ठहाकों की जगह धुँआ उठा
माँएँ सड़कों पर बेहोश हो गईं।
जो पिता कभी नहीं रोए
वे बच्चों की तरह बिलख बिलख कर
अपनी बेटियों की जलती हुई लाशों पर रो रहे थे।
उनकी सारी दुनिया मिट्टी में मिल गई
बम से ध्वस्त हुए स्कूल में।
क्या तुम्हारी रगों में जीत का अंहकार उछला ,
एक “मज़बूत टारगेट” को खत्म करने पर गर्व हुआ?
तुम्हें यह एहसास कब हुआ
कि तुम अपना यह कारनामा कभी किसी को नहीं बता सकते—ख़ासकर अपने परिवार को?
इसलिए तुम्हारा नाम और चेहरा कहीं नहीं आया ,
165 छोटी लड़कियों को मारने की कोई तारीफ़ नहीं छपी।
व्हाइट हाउस कहता है: “जाँच चल रही है।”
एक नेता इसे कोलेटरल डैमेज कहता है।
दूसरा मज़ाक उड़ाता है:
बड़ी हो कर भी हिजाब में ही जीतीं।
अगर तुम्हारे बच्चे के साथ ऐसा हो
क्या तुम उन्हें कोलैटरल डैमेज कहते?
बस एक बेकार अनजान जान?
कोई तुम्हें फाँसी पर नहीं चढ़ाएगा ।
कोई तुम पर उँगली नहीं उठाएगा।
यह विरोधाभास ही है कि
इस नपुंसक बहादुरी के लिए तुम्हें मेडल और प्रमोशन मिल सकता है।
क्या तुम कभी आराम से सो पाओगे?
अपनी पत्नी, अपने बच्चों, अपनी माँ का सामना कर पाओगे?
…
A February Morning
Rakesh Vats
It was a usual February morning.
Chill in the air.
Mothers hurried to prepare breakfast for their daughters,
dressed them in school uniforms,
checked their homework,
lest they be scolded in class.
Then watched them leave,
bags slung over their shoulders.
Mothers do this every day.
Their daughters, delicate now,
will grow tall like deodar trees.
Girls grow fast—
they are the ones
who carry life, humanity, civilization.
Did you know when you pressed the button
35,000 feet above, aligning the target—
that below could be your own daughter…
getting ready for school,
your son still sleeping,
your pregnant wife making breakfast,
your parents sipping coffee and reading the news?
You flew over Tehran.
Your target: a girls’ school.
In one moment you killed 165 students and their teachers—
as your predecessors did in Hiroshima and Nagasaki,
turning life into a graveyard.
Both struck in the morning,
when people work and children learn.
In Tehran, the smoke rose where laughter had been
Mothers fainted in the streets.
Fathers who never cried
wept like children
over the bodies of their burning daughters
Their universes crumbled to dust
Inside the bombed school .
Did you feel triumph in your veins,
proud of destroying a “formidable target”?
When did you realize
you could never tell anyone—least of all your family?
That is why your name and face never appeared in print:
no praise for killing 165 little girls.
The White House says: “Under investigation.”
One leader calls it collateral damage.
Another sneers:
Even in hijab, what difference did they make?
What if it were your child?
Would you call them collateral damage?
Just another useless unknown?
No one will hang you.
No one will point a finger.
The irony:
you may get a medal and promotion
for this impotent bravery.
Will you ever sleep again?
Face your wife, your children, your mother?
Ever make love to your wife again?
Shattered small bodies,
torn torsos, rolling heads,
torn books, oozing eyes, burning hair and flesh—
inside that bombed school.
Your leader says:
“I can live with 165 dead girls.”
Will you say the same?
They were not soldiers.
They never knew death would come that morning.
Imagine meeting them face-to-face—
giggling, shy, hiding behind each other,
tucking their hijab between their teeth
at the sight of you.
I pity you.
Years from now,
you may rot in a mental hospital.
Suffer dementia, Alzheimer’s, paralysis.
Die old, sick, alone.
But those girls’ broken bodies,
their unfulfilled dreams,
their parents’ never-drying tears—
they will haunt you forever.








इजरायल अमेरिका पर बिना वजह युद्ध छेड़ने और मानवता के खिलाफ षडयंत्र रचने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा चलना चाहिए और जल्द से जल्द इनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निदा प्रस्ताव आने चाहिए.
मुझे पवन करण की कविता बहुत अच्छी लगी। कविता लाउड हुए बिना इस वक्त में जो होना चाहिए उसे कहने की कोशिश करती है।
A great poem on children’s Massacre I read so far. Salute to the poet and I submit my condolences to the grief stricken parents of 165 innocent minor girls and their teachers
अब तक मेरे पढ़ने में आई कविताओं में सबसे ज्यादा उद्वेलित करने वाली कविता है। 165 मासूम लड़कियों के हत्याकांड को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। दोनों कवियों ने सिलसिलेवार ढंग से हमलावरों को चिन्हित करके कटघरे में खड़ा किया है। जंगखोरों के पास इसके जवाब में खाने के लिए कुछ भी नहीं है। लगता है कि इराक,गाजा और ईरान में ऐसी घटनाओं ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के चरित्र को उघाड़ कर रख दिया है। यह शायद अमेरिकी साम्राज्यवाद के अंत की शुरुआत है?
“फरवरी की एक सुबह”
“फरवरी की एक सुबह” एक ऐसी कविता है जो आत्मा को झकझोर देती है। यह साधारण सी एक सुबह को एक भीषण बमबारी के साथ जोड़ती है, और इस अत्यधिक विरोधाभास में युद्ध, सत्ता और मानवता पर गहरे सवाल उठाती है।
कविता का पहला भाग बेहद सूक्ष्मता से एक आम सुबह का चित्रण करता है—माँएँ बच्चों के लिए नाश्ता बनाती हैं, होमवर्क चेक करती हैं, उन्हें स्कूल जाते देखती हैं। ये दृश्य इतने परिचित हैं कि हम उनके अस्तित्व को ही भूल जाते हैं। लेकिन यही “सामान्यता” आगे की त्रासदी की सबसे मज़बूत नींव रखती है। जब पाठक इस रोज़मर्रा की गर्माहट में डूब जाता है, कवि अचानक कैमरे को 35,000 फीट की ऊँचाई पर ले जाता है—जहाँ एक और “पिता” बटन पर उंगली रखे, यह सब खत्म करने की तैयारी में है।
इस संरचना का तनाव विनाश को एक अमूर्त संख्या नहीं, बल्कि अलग-अलग जिंदगियों के अचानक रुक जाने के रूप में पेश करता है। जो लड़कियाँ अभी नाश्ता कर रही थीं, जिन बच्चों का होमवर्क अभी माँ ने चेक किया था, वे पल भर में जलकर राख हो जाती हैं। कवि की लेखनी शांत और क्रूर है, और इसीलिए इतनी वास्तविक कि साँस रुक जाए।
कविता में चुने गए प्रतीक बेहद मार्मिक हैं। “लड़कियाँ तेजी से बड़ी होती हैं—वे देवदार के पेड़ों की तरह लंबी होंगी”, यह है जीवन की कल्पना। लेकिन इसके तुरंत बाद आता है “टुकड़े-टुकड़े छोटे शरीर”, “जलते बाल और मांस”—पनपते जीवन की छवियाँ और भीषण मौत की छवियाँ कागज़ पर टकराती हैं, पाठक को युद्ध के असली चेहरे से आँख मिलाने पर मजबूर करती हैं।
सबसे गहरी बात है कवि का हमलावर से बार-बार सवाल करना: “क्या तुम कभी आराम से सो पाओगे?”, “क्या तुम अपनी पत्नी, अपने बच्चों, अपनी माँ का सामना कर पाओगे?” ये सवाल ऊपर से नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले नहीं हैं, बल्कि पाठक को हमलावर के मन में ले जाते हैं, हमें सोचने पर मजबूर करते हैं: जो व्यक्ति बटन दबा सकता है, उसके मन में क्या चल रहा होगा? क्या वह फिर से एक “इंसान” बनकर अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में लौट सकता है?
कविता का सबसे मार्मिक हिस्सा है अंतिम पंक्ति: I pity on you (“मुझे तुम पर दया आती है।)” यह सस्ती उदारता नहीं, बल्कि नफरत से परे जाकर एक गहरी करुणा है। कवि देखता है कि हमलावर अंततः पागलखाने में सड़ेंगे, बीमारियों से घिरे, बुरे सपनों से पीड़ित—उन लड़कियों के टुकड़े और माता-पिता के आँसू उन्हें कभी चैन नहीं लेने देंगे। यह करुणा कविता को महज़ युद्ध-विरोधी आरोप से ऊपर उठाकर मानव स्वभाव की दुखांतिकता की गहरी समझ तक ले जाती है।
हिरोशिमा और नागासाकी का जिक्र, और “कोलेटरल डैमेज” जैसे ठंडे शब्द पर सवाल, इस कृति को किसी एक घटना से ऊपर उठाकर एक ऐतिहासिक गहराई देते हैं। जब व्हाइट हाउस कहता है “जांच चल रही है”, जब नेता मृतकों को “साइड इफेक्ट” कहकर टाल देते हैं, कवि हमें याद दिलाता है: जीवन को संख्या में बदलने की यह उदासीनता कभी खत्म नहीं हुई। “न्याय” के नाम पर लड़े जाने वाले युद्धों के पीछे हमेशा अनगिनत आम सुबहों की वह हँसी होती है जो अचानक रुक गई।
“फरवरी की एक सुबह” वह कविता नहीं है जिसे पढ़कर आप “सुकून” महसूस करें। यह युद्ध का दूसरा चेहरा दिखाती है—नायक और गौरव नहीं, न रणनीति और जीत, बल्कि वह सड़क जहाँ माँएँ बेहोश हो गईं, वह दहाड़ जहाँ पिता रो रहे थे, वह जलती किताबें और बिखरे सिर। यह हमें सीधे एक सवाल का सामना करने पर मजबूर करती है: जब हम दूर बैठे “रणनीतिक लक्ष्यों” और “राष्ट्रीय हितों” की बात करते हैं, तो वे जिंदगियाँ जिन्हें हम “साइड इफेक्ट” कहते हैं, आखिर क्या मायने रखती हैं?
इस कविता की कीमत यह है कि यह किसी भी जीवन को सिर्फ एक संख्या बनने से रोकती है। यह उन 165 लड़कियों के लिए शब्दों का एक स्मारक है, और हममें से हर पाठक के लिए एक आईना है—जो हमारे विवेक और मानवता की आखिरी सीमा को दिखाता है।
यह कविता बारीक़ी से युद्ध की क्रूरता और इंसानियत की नाज़ुकी को उकेरती है। फरवरी की एक आम सुबह के दृश्य और अचानक आई तबाही के बीच पैदा हुए गहरे अंतर के ज़रिए, शायर ने बेगुनाह जिंदगियों के प्रति युद्ध की बेरहमी को उजागर किया है। वो नन्हीं बच्चियाँ, जो स्कूल जाने की तैयारी में मशगूल थीं, उनके सपने और उनकी हँसी पल भर में युद्ध की भेंट चढ़ गई, जबकि इस क्रूरता को अंजाम देने वाले को शायद तमग़े और तरक्की मिले। शायर के सवालिया अंदाज़ ने युद्ध की मशीनरी के पीछे छिपी नैतिक पतनशीलता और इंसानियत के ज़ख्मों को बेनकाब किया है। यह महज़ किसी एक वाक़िए की त्रासदी नहीं, बल्कि तमाम जंगों पर एक टिप्पणी है, जो हमें अमन की कीमत और जिंदगी की हैसियत याद दिलाती है।
कविता «एक फरवरी की सुबह» एक सामान्य सुबह की मातृ स्नेह और बच्चों की मासूमियत को चित्रित करते हुए, युद्ध की क्रूरता के साथ तीव्र विरोध प्रस्तुत करती है। शुरुआत में माँएँ अपनी बेटियों को स्कूल के लिए तैयार करती हुई दिखाई देती हैं, जो जीवन और आशा का प्रतीक हैं।
लेकिन यह सुकून ईरान के मनाबी में एक लड़कियों के स्कूल पर हुई बमबारी से चकनाचूर हो जाता है। 35,000 फुट की ऊंचाई से किए गए हमले में 165 छात्राएं और उनके शिक्षक मारे जाते हैं। कवि दूसरे पुरुष ‘तुम’ से सीधे प्रश्न करते हुए आत्मात्मक स्तर पर जवाब माँगता है और हिरोशिमा-नागासाकी की त्रासदी से तुलना करता है।
वह केवल हमलावर की क्रूरता का आरोप नहीं लगाता, बल्कि उन राजनीतिक नेताओं की आलोचना भी करता है जो इसे सिर्फ «कोलेटरल डैमेज» कहकर हल्के में लेते हैं। स्कूल के मलबे, जलते शव और माता-पिता के रो देने के दृश्य अत्यंत दुखद हैं।
कविता का अंत ‘मुझे तुम पर दया आती है’ से होता है, जिससे करुणा और आत्मिक दंड का संदेश मिलता है। यह कविता युद्ध की भयानकता को प्रकट करते हुए मानवता और शांति की मांग करती है।
एक सुबह का वहशीपन: ‘फरवरी की एक सुबह’ पर विचार
‘फरवरी की एक सुबह’ युद्ध की क्रूरता और मानवीय संवेदना के बीच की खाई को उजागर करती है। कविता एक सामान्य सुबह की गर्माहट से शुरू होती है – माँएँ बेटियों को स्कूल भेजने की तैयारी करती हैं। अचानक, यह शांतिपूर्ण दृश्य ईरान के मनाबी में 165 लड़कियों की मौत की त्रासदी में बदल जाता है।
कवि हमलावर पायलट से सीधे सवाल पूछता है: “क्या तुम्हें पता था कि नीचे तुम्हारी अपनी बेटी भी स्कूल जा रही हो सकती है?” यह तुलना हिरोशिमा-नागासाकी के संदर्भ के साथ मिलकर युद्ध के उस पाखंड को बेनकाब करती है जो मासूमों की हत्या को ‘कोलेटरल डैमेज’ कहकर सही ठहराता है।
सबसे मार्मिक क्षण वह है जब कवि कल्पना करता है कि वे मारी गई लड़कियाँ कितनी मासूम थीं – हँसती, शरमाती, दाँतों से हिजाब दबाती। उनके टुकड़े-टुकड़े शरीर और अधूरे सपने हमलावर का पीछा कभी नहीं छोड़ेंगे।
यह कविता युद्ध-विरोधी साहित्य में एक करारा तमाचा है। यह सिर्फ एक घटना का वर्णन नहीं, बल्कि मानवता की उस विफलता का लेखा-जोखा है जो हर सुबह अपनी बेटियों को स्कूल भेजने का सपना देखती है, और हर सुबह उन्हें दफनाने का दर्द सहती है।
यह कविता «एक फरवरी की सुबह» एक सामान्य सुबह की मातृ स्नेह और बच्चों की मासूमियत को चित्रित करते हुए, युद्ध की क्रूरता के साथ तीव्र विरोध प्रस्तुत करती है। शुरुआत में माँएँ अपनी बेटियों को स्कूल के लिए तैयार करती हुई दिखाई देती हैं, जो जीवन और आशा का प्रतीक हैं।
लेकिन यह सुकून ईरान के मनाबी में एक लड़कियों के स्कूल पर हुई बमबारी से चकनाचूर हो जाता है। 35,000 फुट की ऊंचाई से किए गए हमले में 165 छात्राएं और उनके शिक्षक मारे जाते हैं। कवि दूसरे पुरुष ‘तुम’ से सीधे प्रश्न करते हुए आत्मात्मक स्तर पर जवाब माँगता है और हिरोशिमा-नागासाकी की त्रासदी से तुलना करता है।
वह केवल हमलावर की क्रूरता का आरोप नहीं लगाता, बल्कि उन राजनीतिक नेताओं की आलोचना भी करता है जो इसे सिर्फ «कोलेटरल डैमेज» कहकर हल्के में लेते हैं। स्कूल के मलबे, जलते शव और माता-पिता के रो देने के दृश्य अत्यंत दुखद हैं।
कविता का अंत ‘मुझे तुम पर दया आती है’ से होता है, जिससे करुणा और आत्मिक दंड का संदेश मिलता है। यह कविता युद्ध की भयानकता को प्रकट करते हुए मानवता और शांति की मांग करती है।
“फ़रवरी की एक सुबह” कविता सच में बहुत दुखद है। स्कूल की
मासूम लड़कियों की मौत से युद्ध की क्रूरता सामने
आती है। बच्चे किसी भी लड़ाई में किसी के पक्ष में
नहीं होते और राजनीति से नहीं जुड़े होते।
फिर भी युद्ध में वे सबसे ज्यादा पीड़ित होते हैं।
उन माँ-बाप की पीड़ा को कभी भी वर्णन नहीं
किया जा सकता। किसी भी हालत में बच्चों को निशाना
बनाना गलत है। पर यह कविता हमें शांति का महत्व
समझाती है। बच्चों को पढ़ने और जीने का
पूरा अधिकार है। युद्ध के बजाय शांति ही सबका अधिकार है।
अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण कविताएं
यह कविता सांस को रोक देने वाली है, यह युद्ध के सबसे ठंडे और क्रूर चेहरे को बेनकाब करती है।
कोई भी बड़ा कथन नहीं, केवल सुबह का नाश्ता, स्कूल जाने वाली बच्चियों , इंतजार करने वाले परिवार, और एक झटके में नष्ट हुई ज़िंदगियों ।
जिन्हें सांस में नुकसान पहुंचाया गया, वे कभी भी सिर्फ आंकड़े नहीं थे, बल्कि वे एक-एक जीवंत बच्चियों थी जो हंसती थी, बड़ी हो रहती थीं , और दुनिया को रोशनी देती।
सबसे दर्दनाक सवाल युद्ध शुरू करने का नहीं, बल्कि यह है कि – अगर तुम्हारा बच्चा ही उड़ा दिया जाए, तो क्या तुम अभी भी इतना शांत रह पाओगे?
दुनिया में कभी भी निर्दोष लोग आग में न जलें, हर सुबह केवल सूरज की रोशनी हो, धुंआ और रोने की आवाजें नहीं।
यह कविता बारीक़ी से युद्ध की क्रूरता और इंसानियत की नाज़ुकी को उकेरती है। फरवरी की एक आम सुबह के दृश्य और अचानक आई तबाही के बीच पैदा हुए गहरे अंतर के ज़रिए, कवि ने बेगुनाह जिंदगियों के प्रति युद्ध की बेरहमी को उजागर किया है। वो नन्हीं बच्चियाँ, जो स्कूल जाने की तैयारी में मशगूल थीं, उनके सपने और उनकी हँसी पल भर में युद्ध की भेंट चढ़ गई, जबकि इस क्रूरता को अंजाम देने वाले को शायद तमग़े और तरक्की मिले। शायर के सवालिया अंदाज़ ने युद्ध की मशीनरी के पीछे छिपी नैतिक पतनशीलता और इंसानियत के ज़ख्मों को बेनकाब किया है। यह महज़ किसी एक वाक़िए की त्रासदी नहीं, बल्कि तमाम जंगों पर एक टिप्पणी है, जो हमें अमन की कीमत और जिंदगी की हैसियत याद दिलाती है।
एक दर्दनाक, मार्मिक और विचारोत्तेजक कविता। यह लेखक ने एक सैनिक के मन की उस पीड़ा और विरोधाभास को बहुत ही शक्तिशाली ढंग से उकेरा है, जो दूर बैठकर एक बटन दबाकर निर्दोषों की हत्या कर देता है। सामान्य फरवरी की सुबह के शांत चित्रण से शुरू होकर, मनाबी स्कूल हमले की भयावहता तक का सफर, पाठक के दिल को झकझोर देता है।
कविता की भाषा में लिखी गई यह रचना अपनी सीधी और कठोर पूछताछ के लिए उल्लेखनीय है। लेखक सैनिक से सीधे सवाल पूछता है: क्या तुम्हें अपनी बेटी का ख्याल आया? क्या तुम गर्व महसूस करते हो? क्या तुम कभी शांति से सो पाओगे? ये सवाल किसी भी पाठक की अंतरात्मा को झिंझोड़ देते हैं।
सबसे प्रभावशाली पहलू है – पीड़ितों की मानवीय छवि को सामने लाना। वे सिर्फ आंकड़े या “कोलेटरल डैमेज” नहीं थीं, बल्कि हंसती-खिलखिलाती लड़कियां थीं, जिनके सपने थे, जिनकी माएं थीं, जिनके पिता थे। उनके टुकड़े-टुकड़े शरीर और अधूरे सपनों का चित्रण इस कविता को अविस्मरणीय बना देता है।
अंत में लेखक का कहना कि सैनिक शायद सजा से बच जाए, पदोन्नति पा जाए, लेकिन उसकी अपनी अंतरात्मा उसे कभी शांति नहीं लेने देगी – यह एक गहरा सत्य है। यह पत्र केवल एक घटना का विवरण नहीं, बल्कि युद्ध, हिंसा और मानवता पर एक शक्तिशाली टिप्पणी है। यह पाठक से पूछता है: हम किस दुनिया का निर्माण कर रहे हैं? क्या मानव जीवन की कीमत सिर्फ एक रिपोर्ट की लाइन है?
सचमुच, यह एक ऐसा साहित्यिक टुकड़ा है जो दिल और दिमाग दोनों पर अमिट छाप छोड़ जाता है।