अवधी कविताएँ / दीपक रूहानी


समकालीन अवधी कविता अपने प्रखर राजनीतिक तेवर के लिए पहचानी जाती है। यह सिलसिला पुराना है। तुलसीदास पर हमले उनकी भक्ति भावना के कारण नहीं हुए थे। उन पर हिंसा उनके राजनीतिक तेवर के कारण हुई थी। उन्होंने डंके की चोट पर कह दिया था कि अपने को रामभक्त घोषित करने, करवाने वाला दल धनपिपासु, कामपिपासु और रक्तपिपासु है। अयोध्या के संत पलटू साहब को उनकी तीखी राजनीतिक कविताओं के कारण आग के हवाले कर दिया गया था।
राजनीतिक कविता लिखने में ख़तरा नहीं है। राजा की प्रशस्तियाँ लिखने वाले भी राजनीतिक कविता कर रहे होते हैं। उन्हें इनाम-इकराम सब मिलता है। भाँति-भाँति की एक्स, वाइ, ज़ेड सुरक्षाएँ दी जाती हैं। जोखिम तब होता है जब कोई कवि जनता के दर्द से वाबस्ता होता है। उस दर्द को अपनी कविता में ले आता है। राजसत्ता की दैवीयता के आवरण में छेद कर देता है। सम्मोहन की परतें उधेड़ने लगता है।
जन-आबद्ध राजनीतिक अंतर्वस्तु वाली काव्य परंपरा के आधुनिक कवियों में ‘पढ़ीस’, वंशीधर शुक्ल, ‘रमई काका’ और रफीक शादानी जैसे हस्ताक्षर हैं। एक दशक पहले जब नोटबन्दी की गई और हाँफती-काँपती जनता को लाइन में ला खड़ा किया गया तब अवधी के कवियों ने उस व्यथा से अपना नाता जोड़ा। कवि-संपादक अमरेन्द्र अवधिया ने एक पूरा संग्रह प्रकाशित कराया। इसमें उक्त जनद्रोही निर्णय के कारण जनता की दुश्वारियों का संज्ञान लेते हुए लिखी गई कविताएँ हैं। इस जोड़ का कोई दूसरा काव्य संग्रह मिलना मुश्किल है।
संस्कृत और उर्दू की साहित्य-परंपराओं के गहरे अध्येता दीपक रूहानी अवधी की इसी राजनीतिक धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। वे अपनी कविता को रूपकों के आवरण में रखने के बजाए सीधे-सच्चे रूप में रखते हैं। वे तात्कालिकता से बचकर निकल जाने के स्थान पर उससे टकराते हैं और जीवन-मरण के सवालों से जूझती युवा पीढ़ी की आवाज़ बुलंद करते हैं। नई भाषा में यह मिलेनियल पीढ़ी, जेन ज़ी, जेन अल्फा आदि कोटियों में रखी गई है। सबके दुख अलग-अलग हैं और समवेत भी हैं। वैशिष्ट्य और अंतःसूत्रता का विवेक दीपक रूहानी के यहाँ है।
जिस राजनीतिक दल ने परीक्षाओं में होने वाले रिसाव (सीपेज़) को रोकने का वायदा करके युवा पीढ़ी का समर्थन हासिल किया था, उसने वादा-ख़िलाफ़ी की। यही नहीं, सीपेज़ को लीकेज़ में बदल दिया गया। भारत की लगभग सारी केन्द्रीय व प्रांतीय परीक्षाएँ संदेह के घेरे में आ गईं। बार-बार आवाज़ उठी लेकिन संबंधित मंत्री और उनके मंत्रालय ने चुप्पी साधे रखी। पानी सिर से ऊपर गया तो उस पीढ़ी ने जंतर मंतर का रुख किया। हथियारबंद कारकूनों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर भरपूर हिंसा की। इस हिंसा को लोक-स्मृति में दर्ज होना था। मंत्री का इस्तीफ़ा हुआ लेकिन यह अपराध की गहराई और व्यापकता देखते हुए निहायत नाकाफ़ी है। भविष्य में शायद इसे न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत लाया जा सके। अवधी में शिकायत के लिए ‘ओरहन’ शब्द है। ‘ओरहन’ शीर्षक वाली कविता राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के शब्दों में ‘उचित उपदेश का मर्म’ लिए हुए है।
–बजरंग बिहारी तिवारी
दीपक रूहानी (डॉ. दीपक त्रिपाठी) पिछले कई वर्षों से सम्पादन और अनुवाद कार्य से जुड़े हैं। ‘रीतिकाव्य के आधुनिकता बोध’ जैसे विषय पर पीएच. डी. हैं। सन 2009 से अध्यापन कार्य से जुड़े हैं। उर्दू से हिन्दी अनुवाद के क्षेत्र में कई महत्त्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं, जिनमें शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी की दो किताबों का अनुवाद प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है। ‘ग़ज़लकार’ नाम से एक छमाही पत्रिका का सम्पादन भी करते हैं।
अवधी भाषा से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण कार्यों में संलग्न रहे हैं, जिसमें “अवधी ग्रंथावली” (कुल दस खंड) के संपादक-मण्डल से जुड़े रहना विशेष रूप से उल्लेखनीय है। अन्य कई अवधी कवियों पर समय-समय पर लेख-आलेख लिखते रहे हैं। आजकल मधुबनी, बिहार के एक महाविद्यालय में हिन्दी के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर हैं।
कहाँ रह्या धरमेन्दर !

कहाँ रह्या धरमेन्दर !
हमरेव जिला कै लरिकन पहुँचे, दिल्ली जंतर-मंतर।
मिल्या नहीं धरमेन्दर !।।

कहत रहेन तू नाहीं आया, पुलिस फोर्स भेजवाया।
साखा वाली लाठी दय के, लाठी से पिटवाया।
अच्छे दिन कय नारा दय के, आँसू गैस छोड़ाया।
केहु जमीन मा लोट गवा तौ, लाते से मरवाया।
इन्द्र देवता खुद का मान्या, सब पै ‘बज्र’ चलाया।
एस उत्पात मचाया अबकी, जेस अँगरेज गवन्नर।।
कहाँ रह्या धरमेन्दर ! मिल्या नहीं धरमेन्दर।।01।।
…….

कहत रहेन तू पइसा लइ के पेपर लीक कराया।
हर चुनाव मा जीतै खातिर फ़र्ज़ी वोट डलाया।
पइसा लय के इन्वस्टिन मा बीसी कइउ बनाया।
इहौ सुने कि लंठन का तू प्रोफेसर बनवाया।
जय कहि के भारत माता कय, भारत बेच के खाया।
साँस खींच के सांत अहा एस, जइसे भोले-संकर।
कहाँ रह्या धरमेन्दर ! मिल्या नहीं धरमेन्दर।।02।।
…….

‘हाफ पैंट’ मा लाठी लय के, गीत स्वदेसी गाया।
मातृभूमि कय गाना गाया, नारा कइउ लगाया।
देसप्रेम कै, राष्ट्रप्रेम कै, खोब माया फइलाया।
मंदिर-मस्जिद राग अलाप्या, दंगा तक करवाया।
साखा मा तू ई सब सीख्या और इहै सिखवाया।
पूँजीपति सब बना मदारी, बना अहा तू बन्दर।।
कहाँ रह्या धरमेन्दर ! मिल्या नहीं धरमेन्दर।।03।।
…….

जै दिन किरपा जगन्नाथ कय, तै दिन लूटा-मारा।
तोहरे हाथ म सत्ता बाटै, जेका चाहा मारा।
भले सामने आय न पावा, अन्दर से ललकारा।
जे तोहसे उम्मीद केहेस ऊ, रोवत अहै बेचारा।
राम भरोसे जनता बाटै, सबकै राम सहारा।
राम अगर चाहेन तौ जाब्या, तुहूँ जेल के अन्दर।।
कहाँ रह्या धरमेन्दर ! मिल्या नहीं धरमेन्दर।।04।।

000

 

ओरहन

ई सब कइसे भवा तेवारी ?
साह समझि के जेनका लाया, चोर निकरि गे पारी-पारी।
सरकारी भै चोर-बजारी।
ई सब कइसे भवा तेवारी ?

काका-काकी, भइया-भउजी, सबसे गारी खात अहैं।
तोहरे कहे देहेन सब ओटआ, लेकिन अब पछतात अहैं।
सेवक बनिके जीत गयेन जे, मालिक बन अँड़िलात अहैं।
कहत रह्या उत्तर मू जइहैं, लेकिन दक्खिन जात अहैं।
का तोहका अनुमान रहा कुछ, उल्टा करिहैं भगवाधारी?
एनही सबसे मिटे लिहारी ?
ई सब कइसे भवा तेवारी।। 01।।
…..

कहत रह्या सत्ता बदले तौ, राज राम कै लाय देब।
लंका पैदर जाय बरे फिर-फिर से पुल बनवाय देब।
गंगा-जल का सुद्ध करउबै, जमुना निरमल करवाय देब।
पँदरह-पँदरह लाख रुपइया, खाता मा डलवाय देब।
कहाँ गयेन जे पाये बाटेन, रामराज कै ठेकेदारी।
पूछत बाटै जनता सारी।।
ई सब कइसे भवा तेवारी।। 02।।
…..

पंजाबी का याद कराया, दंगा सन चौरासी कै।
तब तौ चोला पहिर के आया, बैरागी-संन्यासी कै।
बिस्वनाथ कै महिमा गाया, याद दियाया कासी कै।
कह्या हमै नौकरी देवउब्या, बाबू या चपरासी कै।
कह्या कि मूठी मा होइ जइहैं, जितब्या तौ सारे अधिकारी।
बेलगाम सारे ब्यापारी।।
ई सब कइसे भवा तेवारी।। 03।।
…..

खाद महँग भै, बिया महँग भा, महँगी भई सिंचाई अब।
डीजल महँगा होय के कारन, महँगी भई जोताई अब।
दाल महँग भै, तेल महँग भा, मनई कइसे खाई अब।
गैस सिलेंडर दुगुना होय गा, काव-काव गिनवाई अब।
साँड़ देवता खाय लेहेन सब, जौन रही कुछ खेती-बारी।
पिछवारे कै सब तरकारी।।
ई सब कइसे भवा तेवारी।। 04।।
…..

बिना घूस बिजली बिभाग मा, केकै बेड़ा पार भवा।
तुहीं कहा तहसील-दिवस से, कब केकर उद्धार भवा।
अस्पताल मा दवा न पट्टी, अस्पताल बीमार भवा।
दुइ मेहरारू पपुआ लायेस, जब से कोटेदार भवा।
भ्रस्टाचार कै गाड़ी खीचैं, डबल-डबल इंजन सरकारी। सगल फइल गे भ्रस्टाचारी।।
ई सब कइसे भवा तेवारी।। 05।।
…..

जेका चाह्या जेल म डाया, धारा सब लगवाय देह्या।
बिना अदालत, बिना मुकदमा, बुलडोजर चलवाय देह्या।
जेकरे वोट म संका पाया, ओकर नाम कटाय देह्या।
जेका बहिरे मार न पउत्या, जेले मा मरवाय देह्या।
ठकुरन मा मुन्ना बजरंगी, औ मुस्लिम क़ैदी मा अंसारी।
जेल बनाय देह्या जिउधारी।।
ई सब कइसे भवा तेवारी।। 06।।
…..

सुना तेवारी ! होस म आवा, मनई धारा काम करा।
बाभन होय के धरम-करम कै, नाम न एस बदनाम करा।
माई-बाप क सेवक बनि के, घरहिन चारौ धाम करा।
‘जय श्रीराम’ के बदले कल से, मिले पे ‘सीताराम’ करा।
परहित सरिस धरम नहिं भाई, बना तुहूँ सबकै उपकारी।।
समझा आपन जिम्मेदारी।
ई सब कइसे भवा तेवारी।। 07।।

 


Leave a Comment